भागलपुर, जनवरी 4 -- बांका। बांका जिले के गंगापुर गढ़ैल गांव के समीप शनिवार की रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद पिकअप वैन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...