भागलपुर, फरवरी 12 -- बांका, एक संवाददाता। खेसर पंचायत के खासाधौला एवं खगड़ा गांव में जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा नव निर्मित पुस्तकालय एवं सामुदायिक शेड का उद्घाटन आज किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे। पुस्तकालय खुलने से गांव के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहूलियत मिलेगी, वहीं सामुदायिक शेड सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का केंद्र बनेगा। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इन सुविधाओं की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर दोनों गांवों में उत्साह का माहौल है और तैयारी पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...