अररिया, जनवरी 13 -- बांका। निज संवाददाता स्व. मुनीश्वर सिंह कृषि प्रदर्शनी में जिले भर के किसान अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, जैविक खेती, कृषि यंत्र और पशुपालन से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं। किसान अपने उत्पादों के माध्यम से नई तकनीकों की जानकारी साझा कर रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारी भी किसानों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। प्रदर्शनी में सब्जी, फल, अनाज और जैविक उत्पादों की खूब सराहना हो रही है। किसानों का कहना है कि इस तरह की प्रदर्शनी से उन्हें नई तकनीक सीखने और बाजार से जुड़ने का अवसर मिलता है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार की भी व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में किसान और आम लोग प्रदर्शनी देखने पहुंच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...