अररिया, मार्च 11 -- बांका। करहरिया पंचायत रवीडीह गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, क्योंकि पिछले एक सप्ताह से नल जल योजना पूरी तरह से बंद पड़ी है। इस कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की मांग बढ़ गई है, लेकिन नल जल योजना के बंद होने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। गांव के लोगों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित यह योजना अक्सर ठप्प हो जाती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है, अन्यथा वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। गांव के निवासी रामेश्वर महतो का कहना है, "पानी के बिना जीना मुश्किल हो गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.