भागलपुर, जनवरी 31 -- बांका। आनंदपुर थाना पुलिस ने 26 जनवरी को एक गांव से फरार नाबालिग को सरयाहाट से सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि नाबालिग के फरार होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस लगातार खोजबीन कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सरयाहाट में कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद नाबालिग की कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके। पुलिस की तत्परता से परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस के कार्य की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...