भागलपुर, फरवरी 12 -- बांका, एक संवाददाता। बांका रेलवे स्टेशन का निरीक्षण आज पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में विशेष साफ-सफाई कराई है। स्थानीय यात्रियों को उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद स्टेशन पर लंबित समस्याओं का समाधान होगा। महाप्रबंधक के आगमन को लेकर रेलवे कर्मियों में भी सक्रियता देखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.