गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोलाबाजार। गोला थाना क्षेत्र के भूपगढ़ गांव में बहू से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 और 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भूपगढ़ निवासी माया देवी पत्नी अमरेश ने तहरीर में बताया कि उनके पति बाहर रहकर नौकरी करते हैं। यहां उनके सास-ससुर और अन्य ससुरालीजन उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं। आरोप है कि 12 फरवरी को वह अपने पति से फोन पर बात कर रही थीं, इससे सास-ससुर नाराज हो गए। आरोप है कि गुस्से में ससुर रामजीत और सास सिंघाड़ी देवी ने उनके ऊपर फ्रिज गिरा दिया और लात...