महाराजगंज, जनवरी 5 -- झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 181 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं कन्या सुमंगला योजना जैसी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर महिला उपनिरीक्षक रेखा वर्मा, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव, मिंटू चौहान, श्यामा चौहान सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। सोनौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.