बलरामपुर, जनवरी 1 -- बलरामपुर संवाददाता जिले में इस वर्ष जनवरी माह के दौरान बहू-बेटी सम्मेलन का व्यापक आयोजन किया जाएगा। इसके लिए थाना क्षेत्रवार निर्धारित कार्यक्रम पुलिस विभाग ने जारी किया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में माह जनवरी 2026 के दौरान बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से संबंधित कानूनों, उपलब्ध सहायता संसाधनों तथा महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। जिले में यह सम्मेलन माह के प्रत्येक रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों के निर्धारित ग्राम व स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि माह के प्रथम रविवार 4 जनवरी को कोतवाली नगर के...