गोरखपुर, जनवरी 13 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में महिला उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार उसके पति बाहर रहते हैं। इसका फायदा उठाकर उसका ससुर विजय मौर्य उस पर गलत नजर रखता और अशोभनीय हरकतें करता था। जब उसने इसका विरोध किया तो सास, देवर और देवरानी ने मिलकर उसके साथ मारपीट किए। जान से मारने की धमकी भी दिए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 27 नवंबर 2025 को दोपहर के समय ससुर जबरन कमरे में घुस आया और उसके साथ अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.