पीलीभीत, जुलाई 12 -- संपत्ति और रुपये की मांग को लेकर बहु ने सास के साथ मारपीट की। यही नहीं पहले हसिया से प्रहार करने का प्रयास किया। इसके बाद ईंट मारकर सास को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है। पूरनपुर देहात क्षेत्र के रहने वाले छेदालाल की पत्नी सोमवती सुबह घर पर थी। पति की मौत के बाद किसी तरह से खुद को पाल रही है। आरोप है कि पुत्रवधू ने उनसे संपत्ति और रुपये की मांग की। ऐसा न करने पर सोमवती की पहले पिटाई की। इसके बाद ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार पर महिला की पुत्री आ गई। घायलावस्था में वह महिला को कोतवाली लाई और तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला का मडिकल कराया है। कोतवाल सतेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवती का उसकी पुत्रवधू तारा से विवाद हो गया था। जिसमें सोमवती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.