मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बहुमंजिली इमारतों में लगी आग को बुझाना व उसमें फंसे लोगों को बचाना अब अग्निशमन विभाग के लिए आसान होगा। जिला अग्निशमन विभाग को पहली बार इसके लिए अत्याधुनिक हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म गाड़ी मिली है। यह गाड़ी 68 फीट उंची इमारतों में लगी आग को बुझाने व उसमें फंसे लोगों को बचाने में उपयोगी होगी। इसे जिले की अग्निशमन दस्ता में शामिल किया गया है। गणतंत्र दिवस परेड व झांकी के दौरान सोमवार को सिकंदपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इसे खास तौर पर पेश किया गया। जिले के शहरी व देहाती क्षेत्रों में अपार्टमेंट व बहुमंजिली इमारत बने हैं या उनका निर्माण हुआ है। इन ऊंची-ऊंची इमारतों में आग लगने पर या किसी आपात स्थिति से निबटने के लिए महानगरों की तरह अग्निशमन विभाग के पास अत्याधुनिक गाड़ियां नहीं थीं। अग्निशम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.