बोकारो, मई 29 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र बहुमंजिला, अपार्टमेंट सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन जांच को लेकर निगम की ओर से अब सख्ती के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामलें पर निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने क्षेत्र में फायर सेफ्टी को लेकर वार्डवार भवनों के जांच का निर्देश दिया है। इसको लेकर निगम की गठित टीम वार्डवार जांच के साथ पूर्व के नोटिस पर फायर सहित अन्य मानकों पर काम नहीं करने वालें भवनों पर जांच शुरू कर दिया है। जिसमें टीम में शामिल पदाधिकारी, कर्मी भवनों में अग्निशमन सहित अन्य मानकों के जांच करते हुए रिपोर्ट बनाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम की ओर से पूर्व में चिराचास सहित सटे क्षेत्रों में विभिन्न बहुमंजिला भवन, अपार्टमेंटों में जांच की थी। जिसमें किसी अपार्टमेंट में फायर सेफ्टी की व्यवस्था संतोषजनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.