रुद्रपुर, जनवरी 7 -- नानकमत्ता, संवाददाता। न्यायपंचायत खेतलसंडा खाम के अशोक फार्म बागोलिया में सीडीओ दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 82 पंजीकृत समस्याओं में 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। बुधवार को आयोजित शिविर में दर्जाधारी उत्तम दत्ता व नगर पालिका अध्यक्ष रामेश चंद्र जोशी ने शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहल को श्रेष्ठ बताते हुए जनता से इन जन शिवरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की। शिविर में 25 विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क जांच कर मरीजों को द्वारा भी वितरित की गई। एक्सरे भी किए गए। शिविर में 1538 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से ल...