रुद्रपुर, फरवरी 9 -- सितारगंज, संवाददाता। रामलीला मैदान में सोमवार को आयोजित शिविर में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र के साथ समस्याएं सुनी। शिविर में 26 में से 15 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत सोमवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देने के निर्देश दिए। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि जनता की समस्याओं का उनके द्वार जाकर समाधान किया जा रहा है ताकि जनता को विभागीय कार्यालय...