अल्मोड़ा, जनवरी 10 -- जीआईसी भुजान में जन-जन की सरकार के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में हल्द्वानी राज्य मार्ग पर बंद पड़े कलमठों को खोलने सहित कई समस्याएं उठीं। अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात की अगुवाई में आयोजित शिविर में ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा और जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल आदि थीं। शिविर में ग्रामीणों ने राशन कार्ड केवाईसी, विद्युत बिल, आधार कार्ड अपडेट सहित विभिन्न जनसमस्याएं रखीं। शिविर के दौरान खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे पर बंद पड़े कलमठों को खोलने, क्षेत्र में आधार शिविर लगाने और रसोई गैस वितरण की समय सीमा तय करने की मांग उठाई गयी। शिविर में पहली बार कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के अधिकारियों ने पहुंचकर युवाओं को सेना भर्ती की प्रक्रिया से अवगत कराया और पेंशन से जुड़े मामलों का भी निस्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.