उरई, फरवरी 14 -- उरई। संवाददाता हिन्दुओं को जोड़ने के लिए आरएसएस द्वारा चलाई जा रही मुहिम के क्रम में कबीर बस्ती का सम्मेलन लोधी धर्मशाला में आयोजित किया गया। इसमें हिन्दुओं को गौरवशाली गाथा के बारे में बताते हुए उन्हें सनातनी परम्परा की डोर से मजबूत किया गया। जिला प्रचारक शिवम ने कहा कि हम सभी को जो विरासत मिली हैं, उसको संजोये रखने की जरुरत है। उरई नगर की कबीर बस्ती का हिंदू सम्मेलन का प्रारंभ भारत माता व प्रभु श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रही।इस अवसर पर जिला प्रचारक शिवम ने कहा, हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत बहुत ही वैभवशाली रही है। राहुल महाराज श्री राधाकृष्ण मंदिर, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद बाल्मीकि, मातृशक्ति के रूप मे राखी रहीं। मंच संचालन संजीव सि...