रामपुर, मई 7 -- दढ़ियाल। बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत की ताकत काफी बढ़ गई। अब भारत सीमा पार आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए और भी बेहतर तरीके से तैयार है। भारत के पास अब ऐसे हथियार हैं जिनसे दुश्मन को सटीक निशाना बनाया जा सकता है और नुकसान भी कम होता है। ये कहना है पूर्व सैनिकों का। पूर्व सैनिकों का कहना है कि भारत के पास 164 परमाणु हथियार है और रशियन मिसाइल भी है। जिनसे हम अपने दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारने का माद्दा रखते हैं। सेना से रिटायर्ड जवानों का कहना है कि अब पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना होगा। अब बहुत मजबूत है भारत, घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है। सन 1971 में जब युद्ध हुआ था उस समय कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी उस समय सेना को इतनी छूट नहीं हुआ करती थी। जितनी भाजपा सरकार में मोदी ने सेना को खुली छूट दे रखी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.