नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना सफाई के मुद्दे पर दिल्लीवालों को एक खुशखबरी दी है। रेखा गुप्ता ने गुरुवार दिल्ली के उन बड़े नालों की सफाई का कामकाज जांचा, जो यमुना में जाकर गिरते हैं और इसके प्रदूषण के लिए जिम्मेदार बताए जाते हैं। सीएम ने कहा कि पहले के मुकाबले बहुत फर्क आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी टारगेट समय से पूरे हो रहे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री परवेश साहिब सिंह ने वजीराबाद, नजफगढ़ जैसे बड़े नालों की सफाई के काम का निरीक्षण किया। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने एलजी साहब के साथ उन सभी नालों का निरीक्षण किया है जो यमुना में जाकर गिरते हैं। वजीराबाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इन नालों की सफाई से यमुना में फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.