जयपुर, सितम्बर 17 -- राजस्थान की राजनीति में फिर हलचल मची है। फोन टैपिंग और सरकार गिराने की साजिश के आरोपों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पूर्व OSD लोकेश शर्मा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। यह विवाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों दोनों में चर्चा का विषय बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर सरकार गिराने की साजिश का आरोप लगाया था। इसके बाद, उनके पूर्व OSD लोकेश शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रतिक्रिया दी और गहलोत पर तीखा तंज कसा। उन्होंने लिखा, "बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते. 24 घंटे लग गए बहुत किरकिरी और भारी दबाव के बाद खुद को सही बताने के लिए प्रतिक्रिया देने में।" लोकेश शर्मा ने गहलोत को खुली चुनौती दी कि यदि उनके पास अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.