गाजियाबाद, फरवरी 9 -- गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों के 9वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखे गए पांचों गेमिंग ऐप पर प्रतिबंधित लगाने की सिफारिश की है। ट्रांस हिंडन जोन से साइबर क्राइम मुख्यालय, लखनऊ को मामले की रिपोर्ट भेजी है। खुदकुशी करने वाली 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी ने सुसाइड नोट में लिखा था कि कोरियन नहीं छोड़ पाएंगे। इसके साथ ही कई कोरियन मूवी, सीरीज, यूट्यूब चैनल और कार्टून चैनल के साथ पांच गेमिंग ऐप के नाम भी लिखे थे। ये गेम पॉपी प्लेटाइम, द बेबी इन यलो, ईविल नन, आईसक्रीम मैन गेम और आईस्क्रीम गेम हैं। पॉपी प्लेटाइम 16 साल से अधिक आयु वाले खेल सकते हैं और बाकी चारों गेम भी 12 साल से कम के बच्चों के लिए नहीं हैं। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.