कुशीनगर, जनवरी 12 -- कुशीनगर। अपनी जनता पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा के अध्यक्षता में बेलवा चुंगी में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन को मजबूत कर 2027 के विधान सभा चुनाव में सत्ता की चाबी अपनी जनता पार्टी को लेना है। पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर बहुजन समाज में जन्मे संतों, गुरुओं तथा महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए 2027 के विधान सभा चुनाव अपनी जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व समर्थकों से संगठन को मजबूत करने के लिये पार्टी के विचारों को जनजन तक पहुंचाने को कहा।...