देवघर, मार्च 17 -- चितरा। चितरा कोलियरी के नई कॉलोनी स्थित यूनियन कार्यालय में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ व काउंसिल द्वारा सामूहिक रूप से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीराम की जयंती मनाई गई। मौके पर मजदूर नेता नवल किशोर राय, रघुनंदन सिंह, प्रसादी दास, सदानंद पोद्दार, युगल यादव समेत अन्य ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीराम की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वहीं दूसरी ओर यूनियन कार्यालय में होली मिलन समारोह भी आयोजित की गयी। जिसमें एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया गया और एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दी गयी। साथ ही मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं व उनके हितों के लिए आवाज बुलंद करते रहेंगे। इस मौके पर पूरण सिंह, युधिष्ठिर राय, जयदेव महरा, लक्ष्मण दास, काशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.