रांची, सितम्बर 18 -- रांची। संवाददाता बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की रांची जिला इकाई का गठन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के दिशा-निर्देश पर झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ. लालजी मेन्धानकार, रामचन्द्र त्यागी, पुनीत कुमारी अंबेडकर एवं प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिव पूजन मेहता (पूर्व विधायक) की उपस्थिति में नई कमेटी की घोषणा हुई। रांची जिला इकाई में लक्ष्मण बौद्ध को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिला प्रभारी की जिम्मेदारी राम सागर और अनिता (राज) को सौंपी गई। आकाश राज (पप्पू) को उपाध्यक्ष, जीवन जी को महासचिव, घनश्याम जी को सचिव, रमेश प्रसाद बौद्ध को कोषाध्यक्ष और दिनेश जी को संयोजक नियुक्त किया गया। प्रदेश स्तर पर मो. रियाज अमर अंसारी को प्रदेश सचिव, जबकि जगदेव राम/बिरेन और अशोक कुमार रवि को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.