सासाराम, जून 28 -- सासाराम। राजगीर में रविवार को आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम रैली में जिले से लोजपा कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। लोजपा रा के जिला प्रवक्ता उमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि राजगीर में बहुजन भीम संकल्प समागम ऐतिहासिक होगी। बताया रोहतास जिलाध्यक्ष कमलेश राय को औरंगाबाद जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं औरंगाबाद जिलाध्यक्ष कुंदन शर्मा संयुक्त रूप से मिलकर औरंगाबाद व रोहतास से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रैली में ले जाने के लिए लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...