बिहारशरीफ, जून 23 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। लोजपा 29 जून को राजगीर में बहुजन भीम संकल्प समागम का आयोजन कर रही है। इसकी तैयारी की जानकारी देने के लिए सोमवार को गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रदेश महासचिव पंकज पासवान ने कहा कि इस कार्यक्रम में दलितों के हितों की बात होगी। नालंदा समेत 8 जिलों के बहुजन, दलित, वंचित व शोषितों को इस कार्यक्रम में बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान मुख्य अतिथि होंगे। वे दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र मुकुट ने कहा कि पूरे बिहार की जनता चिराग को अपना नेता मान चुकी है। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर दलित भाइयों के साथ परचम लहराएंगे। कार्यक्रम हॉकी मैदान में किया जाएगा। इसमें 3 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। मौके पर सौरभ कुम...