प्रयागराज, अप्रैल 25 -- हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति की ओर से शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती मनाई गई। उनके मूर्ति स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने कहा कि बहुगुणा ने स्वतंत्रता आंदोलन में सन 1942 से भाग लिया था। उसके साथ-साथ अपने जीवन के अंत तक राष्ट्रहित को ही अपना धर्म माना। अपने सिद्धांतों के साथ उन्होंने कोई समझौता नहीं किया, यदि किया भी तो राष्ट्रहित में किया। इससे पूर्व बहुगुणा के पुत्र शेखर बहुगुणा, पुत्रवधू विनीता बहुगुणा, दामाद पीसी जोशी, पौत्री उत्तरा बहुगुणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन जिलाध्यक्ष संत प्रसाद पांडेय ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, शरद उपाध्याय, जायसवाल सभा के अध्यक्ष प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.