पौड़ी, मार्च 29 -- प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर यमकेश्वर विधानसभा के द्वारीखाल ब्लॉक में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागीय अफसरों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में प्रमुख प्रशासक महेंद्र सिंह राणा, कोटद्वार जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि इन तीन वर्षों में सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। कहा कि इन योजनाओं को पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना है तभी हमारा संकल्प पूरा होगा और हम सुशासन की ओर बढ़ेंगे। मौके पर एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य, बीडीओ द्वारीखाल जयकृत सिंह बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र आर्य, मंडल उपाध्यक्ष सुखरो उमेद सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...