आरा, मई 22 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बने बहुउद्देशीय हॉल जल्द ही खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होगा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर के प्रशासनिक भवन और बीएड विभाग के बीच बना मल्टी पर्पस हॉल जल्द ही विवि को सुपुर्द होगा। बिहार आधारभूत संरचना की ओर से इसका निर्माण किया गया है। जानकारी के अनुसार इसी सप्ताह यह मल्टी पर्पस हॉल वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय को हैंडओवर भी कर दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नए शैक्षणिक सत्र में अब विश्वविद्यालय खेलों का संचालन इसी मल्टी पर्पस हॉल में करेगा। यह मल्टी पर्पस हॉल 40 मीटर गुणा 50 मीटर यानी 4.82 कट्ठा भूमि पर बना है। इसमें विभिन्न खेलों के इंडोर गेम की व्यवस्था है। अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कई खेल इसमें होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...