काशीपुर, जनवरी 8 -- काशीपुर। बहुउद्देशीय शिविर में गुरुवार को 64 शिकायतों में से 33 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। गुरुवार को किसान इंका में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, राशन कार्ड, आधार कार्ड की शिकायतों को प्रमुखता से रखा। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। 168 स्थायी जाति, आय व दाखिल खारिज पत्रावलियों का भी निस्तारण किया गया। वहीं एक हजार से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभांवित किया गया। श्रम विभाग ने श्रमिक कार्ड बनाने के साथ टूल किट का वितरण किया। यहां एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, कुंडेश्वरी ग्राम प्रधान पायल चौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.