नैनीताल, जनवरी 8 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट की न्याय पंचायत घंघरेटी के हल्सों स्थित जीआईसी में गुरुवार को 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। जिसमें दर्ज 44 शिकायतों में 43 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक सरिता आर्या ने की। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से 89 प्रमाण पत्र जारी किए गए। 157 लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। यहां जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना देवी, ज्योति, ग्राम प्रधान धर्मा देवी, दीपा, संजय सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, कमल सिंह जंतवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, सांसद प्रतिनिधि मनमोहन सिंह, एसडीएम कैंचीधाम मोनिका रहीं।

हिं...