रुडकी, जनवरी 8 -- जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी ने गुरुवार को जिला पंचायत गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में अपने तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। बताया कि 12 जनवरी को ढंडेरा में बहुद्देशीय शिविर में सभी 28 विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में यह शिविर लगाया जाएगा। ग्रामीण जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.