नैनीताल, जनवरी 30 -- फोटो शिविर :: - जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत कराया आयोजन - रामगढ़ ब्लॉक के नथुवाखान में शुक्रवार को लगाया गया शिविर - 74 में से 58 शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण मुक्तेश्वर, संवाददाता। रामगढ़ ब्लॉक के न्याय पंचायत नथुवाखान के रीठापोखरा मैदान में शुक्रवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत बहुउद्देशीय शिविर लगाया। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में लगाए शविरि का 407 लोगों ने लाभ उठाया। यहां 102 प्रमाणपत्र जारी किए गए। शिविर में 74 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 58 का मौके पर निस्तारण होगा। विधायक कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने आम जनमानस के हितों को देखते हुए जन जन की सरकार जन जन के द्वार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए हैं। जो आम जनता कल तक सरकार के द्व...