विकासनगर, फरवरी 20 -- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत सहसपुर की न्याय पंचायत रामपुर भाऊवाला में लोगों की समस्याएं सुनी गई। शिविर में जनप्रतिनिधियों ने बड़ोवाला में तीन सौ बीघा भूमि पर हो रहे अवैध प्लाटिंग का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। शिविर में एडीएम वित्त व राजस्व केके मिश्रा ने लोगों की समस्याओं को सुना। शिविर में ग्रामीणों द्वारा कुल 110 शिकायतें आई। जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों ने अतिक्रमण, भूमि सीमांकन, खनन, सिंचाई, सड़क, विद्युत एवं पेयजल से संबंधित प्रमुख से उठाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.