बागेश्वर, फरवरी 2 -- "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" कार्यक्रम के तहत सोमवार को जनपद बागेश्वर की न्याय पंचायत होराली और बदियाकोट में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय होराली में आयोजित शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी ने की, जबकि इंटर कॉलेज बदियाकोट में आयोजित शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल ने की। शिविरों के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। शिविरों में दूर-दराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, गैस कनेक्शन, राशन कार्ड, जंगली जानवरों से फसल क्षति, शिक्षा, स्वास्थ्य और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं रखीं। शिविरों में कुल 52 शिकायतें प्राप्त ह...