फतेहपुर, फरवरी 10 -- बहुआ। ब्लाक परिसर में मंगलवार को फाइलेरिया मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान 19 दिन तक चलेगा। अभियान के तहत ब्लाक क्षेत्र की 52 ग्राम सभाओं में रोजाना कैंप लगाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का काम टीमें करेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक परिसर में किया गया। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से डा. शैलेंद्र गौतम, खंड विकास अधिकारी जय प्रकाश और खंड शिक्षा अधिकारी हौसला प्रसाद पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले खुद दवा खाई, इसके बाद ब्लाक कर्मचारियों व गांव से पहुंचे ग्रामीणों को फाइलेरिया की दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से आमजन को सुरक्षित करना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी गांवों में कैंप लगाकर दवा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.