सीवान, फरवरी 27 -- बड़हरिया। प्रखंड के बहुआरा कादिर पंचायत के पैक्स चुनाव प्रशासन की कड़ी व्यस्था के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। बहुआरा कादिर स्थित मकतब मध्य विद्यालय सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पैक्स चुनाव के मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। जिस पर 1496 मतदाताओं में 677 मतदाता ने अपना मत का प्रयोग किया। जिसमें नरेंद्र सिंह को 411 मत मिले वही इनके प्रतिद्वंदी इजहार अहमद को 223 मत मिले और चुन्नू सिंह को 11 वोट मिले। इस तरह नरेंद्र सिंह ने बहुआरा पंचायत से हैट्रिक जीत दर्ज किया। इधर अपना किस्मत को आजमाने के लिए तीन प्रत्यासी चुनावी मतदान में थे जिसमें इजहार अहमद, जितेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह चुनावी मतदान में थे। इधर मतदान केंद्र पर पुख्ता इंतजाम किया गया था। चुनाव समाप्त होने के बाद इसका काउंटिंग प्रखंड मुख्याल...