छपरा, दिसम्बर 18 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र के बहुआरापट्टी गांव में चोरों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों से मिलने के बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहुआरापट्टी निवासी मोहम्मद सकील दिल्ली में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में ताला बंद था, इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर घर से एलसीडी टीवी, साइकिल, जेवरात, गैस चूल्हा सहित अन्य कीमती व आसानी से बिकने वाला सामान चुरा ले गए। चोरी का पता चलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस मामले की छानबीन में जुट...