सहरसा, अगस्त 15 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत अंतर्गत हरिपुर बासा में गुरुवार दोपहर 9 वर्षीय बच्ची का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वार्ड 11 निवासी रामानंद सादा की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिवानी सुबह जलावन के लिए मक्का फसल का ठठेर लेने बहियार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान दोपहर में उसका शव बहियार में मिला। गले में रस्सी के फंदे का निशान पाए जाने से प्रथम दृष्टया मामला गला घोंटकर हत्या का प्रतीत होता है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। शव मिलने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्...