रांची, मार्च 23 -- खूंटी, संवाददाता। जेटेट उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा की एक आवश्यक बैठक रविवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष परिमल कुमार ने की। इस दौरान झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2013 एवं 2016 में सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई। बैठक में झारखंड सहायक आचार्य के 26,001 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी पर चर्चा हुई। मोर्चा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार और कुछ अन्य तत्व बहाली प्रक्रिया में बाधा डालने का निरर्थक प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से सभी बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। साथ ही, देरी के खिलाफ आंदोलन चलाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.