प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सरायइनायत व झूंसी थाना क्षेत्र में पिछले पांच महीनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ गुरुवार को आखिरकार पकड़ा गया। इस सफलता की असली नायक 18 वर्षीय बहादुर बेटी तनु रही, जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर तेंदुए को कमरे में कैद कर दिया। छिबैयां गांव में गुरुवार सुबह जब तेंदुआ रतन सिंह के घर में घुसा, तो वह सीधे उस कमरे में जा पहुंचा जहां तनु थी। सामने तेंदुए को देख तनु के होश उड़ गए। लेकिन घबराने के बजाय तनु ने सूझबूझ व साहस दिखाते हुए तेजी से छलांग लगाकर कमरे से बाहर निकली और तत्काल दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। तनु की इस सूझबूझ के कारण तेंदुआ कमरे में ही कैद हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया। पूरे क्षेत्र में तनु की बहादुरी की चर्चा हो रही है। तेंदुआ के गांव में पहुंचने और रत...