बिहारशरीफ, मार्च 5 -- बहादुरपुर के पास सड़क किनारे फेंकी मिली महिला की लाश शव की पहचान नहीं, हत्या की आशंका चंडी, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 30 ए पर बहादुरपुर गांव के पास सड़क किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी मच गयी। घटना की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी। बाद में सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर लिया। महिला की पहचान नहीं हो पायी है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मारपीट के बाद कहीं अन्य स्थान पर महिला की हत्या कर बदमाशों ने शव यहां लाकर फेंक दिया है। महिला के बाएं हाथ में मरहम पट्टी लगी हुई है। शव की पहचान करने का प्रयास जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.