चंडीगढ़, जनवरी 22 -- बहादुरगढ़ में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जूतों की फैक्ट्री 817 में आज अल सुबह भीषण आग लग गई। आग में दो कर्मचारी जिंदा जल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे एक अन्य कर्मचारी आरिफ को उपचार के लिए बहादुरगढ़ के जेजे अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों की पहचान अब्दुल अतावारिस और शोएब के रूप में हुई है। वे उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली कस्बे के रहने वाले थे और दोनों आपस में चचेरे भाई थे।गहरी नींद में सोये थे दोनों ही दो दिन पहले अपने गांव से बहादुरगढ़ काम पर लौटे थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अल सुबह 4 बजे बहादुरगढ़ शहर के एमआईई पार्ट 1 में फैक्ट्री नंबर 817 उत्कर्ष इंटरप्राइजिज फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री के अंदर कर्मचारी सो रहे थे। इस अग्नि...