प्रयागराज, मई 4 -- पुराने शहर के बहादुरगंज में पुलिस चौकी के सामने और चौराहे के पास एक गली में पिछले कई दिनों से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। दोनों बस्ती के लोगों ने इसकी शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस है। कांग्रेस नेता इरशादउल्ला ने बताया कि कुछ दिन पहले जलकल के कर्मचारियों को जानकारी दी थी। कर्मचारियों ने निरीक्षण किया। जलकल की टीम शनिवार को भी आई और स्वच्छ जलापूर्ति का आश्वासन दिया। बस्तियों की महिलओं ने रविवार सुबह फिर दूषित जलापूर्ति की शिकायत की। कांग्रेस नेता के मुताबिक दोनों बस्तियों में पर्याप्त पानी भी नहीं मिल रहा है। बस्तियों में खराब दो हैंडपंप की भी मरम्मत नहीं हो रही है। इन्हीं बस्तियों की महिलाओं ने पिछले साल पानी नहीं मिलने पर बहादुरगज चौकी के सामने जाम लगाया था। जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बस्तियों में दूषित जलापू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.