हरिद्वार, मई 16 -- ऊर्जा निगम की ओर से शुक्रवार को बहादराबाद और सहदेवपुर सब डिवीजन के विभिन्न फीडरों पर मरम्मत कार्य के लिए सात घंटे बिजली कटौती की। इस दौरान करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित रही। आगामी 28 मई तक विभिन्न फीडरों पर मरम्मत के काम जारी रहेंगे। दोनों सब डिवीजनों से मरम्मत काम के लिए बिजली की सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रही। कटौती के दौरान टीएचडीसी फीडर के सुमन नगर, दादूपुर, गोविंदपुर आदि क्षेत्र, भरत सिंह फीडर के दौलतपुर, बेगमपुर, सैनी कमालपुर, खेलड़ी, आराध्य एनक्लेव, राधिका एनक्लेव, हरिदर्शन सिटी आदि क्षेत्र और माडर्न फीडर के इब्राहिमपुर, बैरियर 08 के आसपास का क्षेत्र, रानीपुर और आसपास के क्षेत्र में लोगों को बिजली कटौती से परेशानी उठानी पड़ी। अ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.