हरिद्वार, मार्च 4 -- बहादराबाद। ऊर्जा निगम ने बकाया बिजली बिलों को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। कर्मचारी बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटने के साथ ही कैंप लगाकर बिल जमा करा रहे हैं। बहादराबाद के उप खंड अधिकारी अमित तोमर की टीम ने बहादराबाद में 30, सलेमपुर में 32, सहदेवपुर में 36, रोशनबाद में 43 कनेक्शन काटे और 5 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज किए। इस अभियान में जेई सन्नी, सुमित, शिवानी, पारस और स्वीटी शामिल थे। उन्होंने बकाएदारों को हिदायत दी कि बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके साथ ही आम जनता से अपील की कि अपने बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें और बिजली चोरी से बचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.