देहरादून, नवम्बर 4 -- हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में लोहे के पुल के पास हुई अधेड़ व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है। एसओ अंकुर शर्मा के मुताबिक विनीति जायसवाल ने बताया कि उनके पिता नरेश चंद्र जायसवाल निवासी सुल्तानपुर मजरी, बहादराबाद शनिवार रात को रामधाम कॉलोनी से अपनी स्कूटी एक्टिवा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लोहे के पुल के पास पहुंचे, तभी मारुति ब्रेजा के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से एक्टिवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से एक्टिवा काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.