हरिद्वार, मार्च 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। धनौरी-बहादराबाद रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर घायल हो गया। निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बहादराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान अलीपुर निवासी 33 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र टीकाराम के रूप में हुई। शुक्रवार को मनोज कुमार अपने घर अलीपुर से धनौरी की ओर बाइक से जा रहा खेड़ली के पास बाइक और एक वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.