हरिद्वार, अगस्त 25 -- बहादराबाद टोल प्लाजा पर पिछले चार दिनों से चल रहा किसानों का धरना मंगलवार शाम को समाप्त हो गया। किसानों का धरना भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में शुरू हुआ था। जिसके पीछे मुख्य कारण बीते बृहस्पतिवार को टोल प्लाजा पर पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प थी। इस झड़प में किसानों और पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद किसानों ने टोल प्लाजा पर डेरा डाल दिया और 28 अगस्त को महापंचायत का ऐलान किया था। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल पदाधिकारियों के बाद आंदोलन वापस ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.