बिजनौर, फरवरी 19 -- स्योहारा। शहर से लेकर गांव तक जहां हर तरफ विकास की बात हो रही है तो वहीं बुढनपुर ब्लॉक मे ऐसा गांव भी है,जहां लोगों को जल भराव और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.इतना ही नहीं गांव में बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत हो रही है। तो वहीं बुजुर्ग भी पानी में गिरकर घायल हो जाते हैं.लेकिन वही गांव वालों ने जब अपनी समस्या अधिकारियों को बताई तो किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। अधिकारियों की उदासीनता के चलते ग्रामों ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने गंदे पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए गंदे पानी से निजात दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर बीना देवी, क्रांति देवी, शारदा देवी ,चंद्रावती देवी, नन्ही ,कुसुम देवी ,बेब...